दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम जारी, 42 ट्रेनें लेट, कोहरे की मार झेल रही विमान सेवाएं

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह भी राजधानी में कोहरा छाया रहा। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग घरों में ही दुबके रहे।

कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ने वाली कई फ्लाइट्स लेट हो गई। इतना ही नहीं कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 42 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बीच एयरपोर्ट पर दृश्यता बहुत कम है। शनिवार को भी सीजन ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बीते साल 2022 में सीजन के सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड एक जनवरी को था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *