दिल्ली (एकता): दिल्ली के कंझावला कांड में एक और खुलासा हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार छह महीने पहले 16 जुलाई को पंजाबी बाग के क्लब रोड पर अंजलि के साथ सड़क हादसा हुआ था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अंजलि के खिलाफ पंजाबी बाग थाने में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज है।
बता दें कि इस हादसे में उसकी स्कूटी सड़क के किनारे रखे टायर पर चढ़कर उछल गई थी। यह खुलासा मृतका के परिजनों ने किया। उसकी बड़ी बहन ने बताया कि पहले भी अंजलि की स्कूटी को किसी ने भयानक टक्कर मारी थी। अंजलि की हालत इतनी खराब थी कि उसके सर का ऑपरेशन हुआ था।