दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार हैदराबाद में अपनी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग के दौरान उन्हें हाथ में चोट लगी थी।
बता दें कि रोहित शेट्टी के फैंस उनके लिए दुआ भी मांगी थी। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब वह कार चेज सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टर्स ने मामूली सर्जरी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी थी।