दिल्ली में कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें! ट्रेनों और विमानों की लैंडिंग पर पड़ा असर

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में अब लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शीतलहर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। शनिवार भी कोहरे का असर बना रहा। लोग अपने घरों से निकले से भी कांप रहे हैं। शीतलहर ने पूरी दिल्ली को अपनी चपेट में ले रखा है। धूप तो निकलने का नाम ही नहीं ले रही। लोग घरों में हीटर, अंगीठी और आग से ठंड दूर भगा रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट ने शनिवार भी यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया।

बता दें कि एयरपोर्ट पर 30 से ज्यादा घरेलू विमानों के टेकऑफ में देरी हुई है, वहीं 12 अलग-अलग शहरों से आने वाले 10 से ज्यादा विमानों की लैंडिंग में कोई मुश्किल पैदा हो गई। वहीं शीतलहर और कोहरे के प्रकोप की वजह से 32 ट्रेन भी देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। दिल्ली में सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *