दिल्ली (एकता): दिल्ली के कंझावला केस में सरेंडर करने वाले 7वें आरोपी को शनिवार को जमानत मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार सातवें आरोपी अंकुश को दिल्ली की एक कोर्ट ने जमानत दे दी है।
बता दें कि कोर्ट से 20 हजार के निजी मुचलके पर उसे जमानत मिली है। अंकुश मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 201/212 के तहत आरोपी को 3 साल की सजा दी जाती है। हालांकि यह एक जमानती अपराध है। गौरतलब हैै कि आरोपी अंकुश खन्ना ने सुल्तानपुरी थाने में सरेंडर किया था। पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है।