एयर इंडिया केस: आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पढ़ें पूरा मामला

admin

दिल्ली (एकता): एयर इंडिया केस में आरोपी को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार आरोपी की शनिवार को कोर्ट में पेशी होगी। आरोपी को दिल्ली लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि आरोपी को पहले मेडिकल जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल लाया गया। उसके बाद ही कोर्ट में पेश किया गया जाएगा। कोर्ट ने आरोपी शंकर मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानिए क्या है मामला 

बताया जा रहा है कि 26 नवंबर को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के कहने पर आव्रजन ब्यूरो ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी के लिए उसके एक रिश्तेदार से मिले यहां उन्होंने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर 30 दिन की यात्रा पर रोक लगा दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *