नई दिल्ली (एकता): पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में एक 15 साल के नाबालिग लड़के की बेरहमी से हत्या की गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह हत्या सिर्फ मामूली कहासुनी को लेकर हुई। बता दें कि मृतक शाहिद अपने परिवार के साथ रघुबीर नगर, ख्याला में रहता था। शाहिद के पिता ऑटो चलाते हैं और वह 10वीं में पढ़ता था। स्कूल में किसी बात की वजह से उसे निकाल दिया गया।
आरोप है कि घर के पास ही एचएमपी पार्क में कुछ युवकों के साथ आग जलाकर हाथ सेंक रहे थे। इसी दौरान शाहिद उनके पास आया वह उन लड़कों को पहले से ही जानता था। वह उन लड़कों में से सुमित से हाथ सेंकने के लिए जगह देने के लिए कहने लगा। जब उन्होंने मना किया तो शाहिद उनसे झगड़ा करने लगा।
कहासुनी के बाद शाहिद अपने घर चला गया। लेकिन उन लड़कों ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। वह चाकू लेकर शाहिद के घर के बाहर पहुंचा और उसे बुलाकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जब परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं वारदात के बाद वह सब मौके पर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर रात ही दो नाबालिग समेत तीनों को पकड़ लिया है। पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।