दिल्ली (एकता): बाॅलीवुड अभिनेत्री उर्वशी राैतेला को एक बार फिर क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़ा जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह सब सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं, जिन्होंने ऋषभ और उर्वशी का नाम जोड़ा।

बताया जा रहा है कि जब से ऋषभ के साथ हादसा हुआ है तब से तो आए दिन उर्वशी को ट्रोल किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उर्वशी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उसका हाल जानने के लिए पहुंची थी।
गुरुवार को उर्वशी रौतेला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर इस हॉस्पिटल की तस्वीर साझा की। अभिनेत्री ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उनका यह पोस्ट ऋषभ पंत की ओर इशारा कर रहा है।
I pray for you & your family’s wellbeing.
— URVASHI RAUTELA🇮🇳 (@UrvashiRautela) December 30, 2022
बता दें कि उर्वशी रौतेला ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मैसेज लिखा, ‘मैं आपके और आपके परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना करती हूं।’ यह पहली बार नहीं है कि ऋषभ और उर्वशी का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल दोनों का नाम आए दिन सुर्खियां बटोरता रहता है। गौरतलब है कि 30 दिसंबर को दिल्ली से घर जाते वक्त ऋषभ पंत की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें वह काफी जख्मी हो गए थे।