दिल्‍ली मेयर चुनाव में हंगामे को लेकर गर्माया माहौल, मनोज तिवारी सहित इन नेताओं ने ट्वीट कर कही यह बात

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में एमसीडी मेयर चुनाव से पहले ही हंगामा हो गया। जिस पर कई नेताओं की ट्विटर पर बयानबाजी सामने आ रही है। हाल ही में बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि 49 से 134 होते ही #AAP के पार्षदों ने शुरू की गुंडागर्दी.. धक्के मारना, लड़ना झगड़ना , क़ानून को ना मानना ये ही सच है इस गुंडा पार्टी का .. केजरीवाल ख़ुद अपने घर बुला कर अफ़सर और नेतायो को धमकाते और पिटवाते हैं तो उनके चेलों से और क्या उम्मीद कर सकते हैं

 

आप पार्षद प्रवीण कुमार ने भी ट्वीट कर कहा कि दिल्ली मेयर चुनाव में बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है।

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का कहना है कि यह सारा हंगामा आप नेताओं ने शुरू किया। इसका कारण यह है कि उन्हें नियमों की जानकारी नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *