दिल्ली (एकता): जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही 32 साल की महिला के पेट से 22 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार महिला की यह सर्जरी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुई। जहां ओवेरियन कैंसर की सर्जरी के बाद महिला के गर्भाशय और एक अन्य अंडाशय को संरक्षित किया गया।

इस सर्जरी में महिला के पेट से 22 किलो का ट्यूमर निकला। गनीमत यह रही कि महिला इस सर्जरी के बाद स्वस्थ है।
सर्जरी के बाद महिला फिर से मां भी बन सकेगी। बता दें कि करीब 9 महीने पहले महिला ने बताया उसका पेट बड़ा हो रहा था, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह कुछ हार्मोनल बदलाव है। लेकिन दिनोंदिन यह पेट बढ़ा होता ही चला गया।