दिल्ली (एकता): दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब की शुक्रवार को न्यायिक हिरासत चार दिन और बढ़ गई है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार अब इस केस में 10 जनवरी को साकेत कोर्ट में आफताब की पेशी होगी। दरअसल कोर्ट ने आरोपी की फिजिकल पेशी कराने का 10 जनवरी को निर्देश दिया है।
बता दें कि बुधवार को इस केस में नया खुलासा हुआ। श्रद्धा की माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट में श्रद्धा के बाल और हड्डी के सैंपल मैच हुए।