दिल्ली (एकता): दिल्ली के कंझावला मामले में एक नया खुलासा हुआ है। इस केस में पुलिस को झूठी सूचना देने वाले छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस पूरी वारदात को आशुतोष ने ही अंजाम दिया था। अभी एक और आरोपी की तलाश जारी है। जिसे जल्द ही पकड़ जाएगा।
पुलिस ने बताया कि आशुतोष कार का मालिक है उसने ही पीड़िता को कार के नीचे घसीटा था। एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया कि सभी आरोपी कार से उतरने के बाद ऑटो में बैठकर फरार हुए थे। मृतका की सहेली ने बयान दिया था कि कार में बैठे लोगों ने जान बूझकर अंजलि को मारा और उसे घसीटकर ले गए।