बर्फ से ढकी दिल्ली, 1.8 डिग्री तक गिरा पारा, शीत लहर से कांपे लोग

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में इन दिनों ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह राजधानी का तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड का कहर अपने चरम पर है।

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली में कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। इतना ही नहीं राजधानी में शीतलहर का भी प्रकोप जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरीतक लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विभाग ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने की चेतावनी दी है और ठंड से बचने के लिए घर से पूरे इंतजाम के साथ ही निकले।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *