खतरनाक स्टंटबाजी! कार की विंडो से हवा में लटककर युवकों ने मचाया हुड़दंग

admin

ग्रेटर नोएडा (एकता): ग्रेटर नोएडा में शरारती तत्वों द्वारा हुड़दंग मचाने और स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। जहां कई युवक सड़क पर चलती कार की खिड़की से हवा में लटककर स्टंटबाजी करते दिखे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार युवक स्टंटबाजी के साथ-साथ रील बनाते हुए हुड़दंग मचाने लगे। यह कारनामा यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर लग्जरी कार सवार 10 युवकों का है। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। लेकिन जल्द ही युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *