दिल्ली (एकता): दिल्ली के कंझावला मौत मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को इस मामले में सातवें आरोपी अंकुश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर का नजारा देखने लायक था। शुक्रवार को सुल्तानपुरी थाने में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। इतना ही नहीं इस केस में पुलिस ने गवाह निधि को पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि इस घटना में 6 दिन बीत चुके हैं।