दिल्ली (एकता): दिल्ली में आत्महत्या, मर्डर, हत्या जैसी अन्य वारदातें बढ़ती ही जा रही है। आए दिन कई सनसनीखेज मामले देखने को मिल रहे हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार एक ताजा मामला दिल्ली स्थित इजरायल दूतावास में बुधवार सुबह सामने आया, जहां दिल्ली पुलिस के एक जवान द्वारा आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया। बता दें कि जवान ने खुद की पिस्टल से गोली मारकर यह कदम उठाया है। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक जवान दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।