दिल्ली (एकता): दिल्ली में बुधवार को इस सीजन के सबसे ठंडे दिन का प्रकोप जारी है। आज कोहरे की चादर में पूरी राजधानी लिपटी नजर आई। सूत्रों के अनुसार 4 जनवरी सीजन की सबसे ठंडी सुबह होने के चलते सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। आज न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर व आसपास के इलाके में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली करीब 19 ट्रेनें डेढ़ से चाढ़े घंटे देरी से चली।