दिल्ली (एकता): दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुए कंझावला कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सूत्रों के अनुसार इस कांड के आरोपियों को बुधवार रोहिणी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि पुलिस को आज एफएसएल रिपोर्ट भी मिल सकती है। आज रोहिणी कोर्ट में सुनवाई होगी। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस की विशेष आयुक्त शालिनी सिंह के नेतृत्व में गृह मंत्रालय को देने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 31 दिसंबर की रात कार से युवती को 13 किलोमीटर तक आरोपियों ने घसीटा था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।