दिल्ली (एकता): भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत इलाज के लिए अब मुंबई शिफ्ट किए जा रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने यह बड़ा फैसला लिया है। दरअसल उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। लेकिन अब उन्हें मुंबई ले जाएगा। जहां उनके पैर के लिगामेंट का इलाज किया जाएगा। फिलहाल उन्हें देहरादून के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
गौरतलब है कि 30 दिसंबर को उत्तराखंड के रुड़की के पास दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था। उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद आग का शिकार हुई थी। इस दर्दनाक हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके अलावा उनके दाहिेने पैर का लिगामेंट फट गया है।