दिल्ली (एकता): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से बुधवार को मुलाकात करने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार उपराष्ट्रपति बनने के बाद धनखड़ से पंजाब के मुख्यमंत्री की ये औपचारिक मुलाकात है।
बता दें कि भगवंत मान ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति के निवास स्थान से भगवंत मान निकलकर कपूरथला हाउस पहुंचे।