दिल्ली (एकता): दिल्ली के द्वारका में भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात द्वारका मोड़ इलाके में रेड लाइट पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने 6 वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में कई लोग घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार जिस कार ने वाहनों को टक्कर मारी वो कोई आम आदमी नहीं था बल्कि दिल्ली पुलिस का एक एएसआई था, जो बाहरी जिले में तैनात हैं।

बता दें कि चालक शराब के नशे में था या नहीं इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने ब्लड सैंपल का नमूना लिया है। हादसा इतना भयानक थआ कि पीसीआर वैन सहित 6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
