दिल्ली में एक और खौफनाक वारदात: सिरफिरे आशिक ने दोस्ती तोड़ने पर युवती पर चाकू से किए कई वार

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन लड़कियों के साथ खौफनाक वारदातें होने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला दिल्ली के आदर्श नगर में हुआ। जहां दोस्ती तोड़ने की युवती को खौफनाक सजा मिली।

सूत्रों के अनुसार युवक ने युवती को चाकू से गोद डाला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता (21) परिवार के साथ केवल पार्क एक्सटेंशन क्षेत्र में रहती है। वह बीए की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता और आरोपी की दोस्ती 5 साल पहले हुई थी।

आरोपी युवक उसके परिवार को पसंद नहीं था। इसलिए वह उससे धीरे-धीरे दूर होने लगी। सोमवार दोपहर को आरोपी ने उसे बात करने के बहाने से बुलाया। दोनों बात करते हुए गली से गुजर रहे थे अचानक पीड़िता की बात ये आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *