दिल्ली (एकता): दिल्ली जघन्य अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। एक के बाद एक सनसनीखेज वारदातें सामने आ रही हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने विजय चौक के पास खुद को आग लगा ली।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया और तुरंत घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया। बता दें कि इस घटना में कांस्टेबल के गले और सीने पर जलन के निशान थे। पता चला है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। कांस्टेबल दिल्ली सचिवालय की सुरक्षा में तैनात थे।