दिल्ली के इस इलाके में युवक को दी दिल दहला देने वाली मौत, पुलिस भी नहीं पहचान पाई dead body

admin

दिल्ली (एकता): उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद आरोपियों ने उसके शव को जला दिया। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल पर देखा कि युवक का शव करीब 90 फीसदी जला हुआ था। एक टांग को छोड़कर लगभग सारा शरीर जल गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटनास्थल से एक पेपर कटर व माचिस भी मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। वह जल्द आरोपियों का पता लगा लेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *