दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: कांग्रेस नेता के दफ्तर में बदमाशों ने चलाई गोलियां

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के श्याम विहार इलाके में कांग्रेस नेता के दफ्तर में एक सनसनीखेज वारदात हुई। जहां बदमाशों द्वारा गोलियां चलाई गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार वारदात के समय कांग्रेस नेता के दफ्तर पर 2 लोग मौजूद थे।

गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी बल्कि कार्यालय में लगे शीशे टूट गए। वहीं वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उनको दफ्तर से दो खोखे भी बरामद हुए हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। वह बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे ताकि वह पकड़े न जाएं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *