नई दिल्ली (एकता): कहते हैं अगर इंसान के अंदर हौसला हो तो उसके लिए दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। ऐसा ही कुछ कैप्टन शिवा चौहान ने कर दिखाया है। वह दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार फायर एंड फ्यूरी सैपर्स की कैप्टन शिवा चौहान इंडियन आर्मी में कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पोस्ट में ऑपरेशनल रूप से तैनात हुई। उसने बताया कि पोस्टिंग से पहले उसको कठिन ट्रेनिंग का सामना करना पड़ा था। सियाचिन ग्लेशियर पृथ्वी पर सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान है, जहां भारत-पाकिस्तान ने 1984 के बाद से रुक-रुक कर लड़ाई लड़ी है।
बताया जा रहा है कि सितंबर 2021 में यहां आठ दिव्यांगों की एक टीम पहुंची थी, उन्होंने कुमार पोस्ट पर विश्व रिकॉर्ड बना कर कामयाबी हासिल की थी।