दिल्ली के प्रसिद्ध मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन कर राहुल गांधी शुरू करेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’, जानिए क्या होगा रूट

admin

दिल्ली (एकता): कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार से फिर से शुरू हो रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यात्रा दिल्ली के प्रसिद्ध मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन कर शुरू की जाएगी। वहीं यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस ने लोगों को यात्रा वाले रूट से बचने की सलाह दी है।

जानिए यात्रा के रूट
यात्रा मरघट वाले बाबा से शुरू होकर हनुमान मंदिर, लालकिले के पास से शुरू होकर लोहे के पुल से बाएं मुड़कर शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, ओल्ड जीटी रोड, फर्नीचर मार्किट, वाई पॉइंट धरमपुरा से दाएं मुड़कर अंसारी रोड, स्लिप रोड, बाएं मुड़कर, लोनी बॉर्डर पर करीब 12 बजे पहुंचेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *