दिल्ली (एकता): दिल्ली के कंझावला केस में नया मोड़ आया है। इस घटना ने राजधानी ही नहीं बल्कि पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की जांच में एक नया खुलासा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का रूट चैक किया तो उसमें नजर आया कि वह घटना के समय अकेली नहीं थी बल्कि उसके साथ एक और लड़की पीछे बैठी थी। उसे हादसे में हल्की चोटें लगी थी। घटना के बाद वह घर पर चली गई। लेकिन मृतक युवती का पैर कार में फंस गया था, जिससे ये घटना हुई। हालांकि पुलिस घायल युवती से भी पूछताछ कर सकती है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि उन्होंने युवती को कार तब फंसा देखा जब आरोपियों ने कंझावला रोड पर जोंटी गांव के पास कार रोकी थी। उन्होंने उसे कार के नीचे से भी बाहर निकाला लेकिन वह उसे ऐसे ही संदिग्ध हालत में छोड़कर चले गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुल्तानपुरी कांड मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
