दिल्ली (एकता): दिल्ली में कंझावला मौत के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मृतक युवती का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों में रक्तस्राव बताया गया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी चोटें कुंद बल प्रभाव और वाहन दुर्घटना और घसीटने के कारण हुईं। इसके अलावा लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई। मृतक युवती के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया।

स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हादसे में युवती के साथ एक और युवती थी। पुलिस ने उस युवती से 164 के तहत बयान दर्ज किए।