दिल्ली (एकता): दिल्ली में कंझावला कांड पर सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मिलने गृह मंत्रालय पहुंचे। आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर कल ही विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के समय मृतक महिला अकेली नहीं थी, उसके साथ और लड़की भी थी। दूसरी लड़की को कोई चोट नहीं आई थी। सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है। सवालों के डर से दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को जल्द खत्म कर दिया। लोगों को शक है कि पुलिस इस मामले में तथ्यों को छुपा रही है। दिल्ली पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में उन दोनों लड़कियों के साथ देखे गए थे।