दिल्ली (एकता): दिल्ली में कंझावला मौत मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है। सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि मृतक युवती के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि युवती को न्याय मिले। मंगलवार को केजरीवाल की पीड़िता की मां से बात हुई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हम उनकी बेटी को न्याय दिलवाएंगे। बड़े से बड़ा वकील करेंगे। पीड़िता की मां बीमार रहती है। हम उनका पूरा इलाज करवाएंगे। सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है। भविष्य में भी कोई जरूरत हुई तो हम पूरा करेंगे।
पीड़िता की माँ से बात हुई।
बेटी को न्याय दिलवायेंगे। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे।
उनकी माँ बीमार रहती हैं। उनका पूरा इलाज करवायेंगे।
पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवज़ा देंगे
सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है। भविष्य में भी कोई ज़रूरत हुई तो हम पूरा करेंगे
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 3, 2023