दिल्ली के कंझावला में हुई शर्मनाक घटना पर स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में हुए कंझावला कांड ने सबको हिला कर रख दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक महिला की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है, दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रहे हैं। क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौके पे ?

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *