दिल्ली (एकता): हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार कल मंगलवार को हिमाचल में होने वाली कांग्रेस की ‘जन आभार रैली’ को लेकर दिल्ली के मंत्रियों को न्योता देने पहुंचे हैं।
बता दें कि तीन जनवरी को प्रदेश की नई सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पहली बार कांगड़ा पहुंचने पर जन आभार रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य के पहले उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे, वहीं कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों से 15 हज़ार लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही जा रही है।