रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: 10 KM तक लड़की को घसीटते रहे युवक, सड़क पर शव देख पुलिस के उड़े होश

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां सुल्तानपुरी में नशे में धुत्त युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार लड़की (20) को पहले टक्कर मारी और फिर उसे 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए कंझावला तक ले गए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कार के अगले बंपर और पहियों के बीच युवती फंस गई थी। जब सड़क पर शव गिरा तो युवक मौके पर फरार हो गए। घटना का पता रविवार तड़के 4:11 बजे लगा जब राहगीर सड़क से गुजर रहे थे। उन्होंने शव को देख पुलिस को तुरंत फोन किया। जब पुलिस पहुंची तो वह भी शव को देख हैरान रह गई। शव पर एक भी कपड़ा नहीं बचा था।

पिछला हिस्सा सड़क की रगड़ लगने से जलकर गायब हो चुका था। पुलिस का कहना है कि उन्होंने कभी इतना खौफनाक हादसा नहीं देखा। बता दें कि युवती शादी और अन्य कार्यक्रमों में फूल फेंकने का काम करती थी। देर रात में वह एक कार्यक्रम में काम करने के बाद स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *