दिल्ली हिट एंड रन केस: थाने के बाहर AAP कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, विधायक की गाड़ी से की तोड़फोड़

admin

दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली में नए साल के पहले दिन हुए एक भयानक हादसे ने सबकी नींद उड़ा कर रख दी। बता दें कि बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में युवती को कई किलोमीटर तक कार से घसीट कर मार देने के मामले में आप कार्यकर्ता दिल्ली एलजी विनय सक्सेना के आवास के बाहर इकट्ठा हुए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार आप कार्यकर्ता विनय कुमार सक्सेना को तुरंत पर से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल इस घटना पर तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। हर किसी ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया है। इतना ही नहीं इस घटना पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को मृतका को इंसाफ दिलाने के लिए सुल्तानपुरी थाने के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई। साथ ही अर्धसैनिक बल की टुकड़ी भी मौजूद रही।

इस दौरन दिल्ली पुलिस लोगों को शांति बनाए रखने को बोलती रही लेकिन लोगों पर काबू पाने के लिए पानी की बौछारें करनी पड़ी। लोगों ने आप विधायक राखी बिड़ला की गाड़ी से तोड़फोड़ भी की। लोगों ने उनके कार का वाइपर तोड़ दिया और बोनट से भी तोड़फोड़ की। वहीं दूसरी ओर पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। जिसमें सामने आया कि आरोपियों ने लड़की को कार से करीबन 12 से 13 किलोमीटर घसीटा था। कंझावाला केस में पांचों आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *