दिल्ली (एकता): दिल्ली के कंझावला कांड को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सुल्तानपुरी में शनिवार रात युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में इंसानियत भी शर्मसार हो गई है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस घटना पर सीएम केजरीवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक करार दिया है, वहीं केजरीवाल ने इस घटना में आरोपियों को मौत की सजा की मांग की है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जिन्होंने कथित तौर पर एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी को कार से टक्कर मारने के बाद उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। मुख्यमंत्री ने इस मामले को दुर्लभ से दुर्लभतम बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा महिला के साथ जो हुआ वह बहुत ही शर्मनाक है और इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, उन्हें फांसी दी जानी चाहिए।
कंझावला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूँ कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी। pic.twitter.com/Mmuuf8HnWl
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 2, 2023