नया साल शुरू होते ही दिल्‍ली-NCR में अगले 2 दिन तक घने कोहरे की संभावना, 5 साल बाद दिसंबर में नहीं हुई बारिश

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में नए साल पर रविवार को थोड़ी राहत मिलने के बाद फिर शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। सूत्रों के अनुसार दिन के समय दिल्ली-एनसीआर में ठंड से मौसम ठीक है लेकिन शाम होते ही लोग ठिठुरने लगहते हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन बाद दिल्ली में फिर कोहरा बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

बता दें कि पिछले 5 साल के बाद 2022 के दिसंबर महीने में एक भी दिन बारिश नहीं हुई। औसत अधिकतम तापमान भी सबसे अधिक दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *