नए साल पर ग्रेटर कैलाश में भयानक हादसा: नर्सिंग होम में लगी आग से 2 लोगों की मौत

admin

दिल्ली (एकता): जहां एक तरफ लोग नए साल की खुशियां मना रहे हैं वहीं दिल्ली में आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। साल के पहले दिन ही दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 के ई ब्लॉक स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार आग लगने से दो लोगों की मौत हुई है। दमकल विभाग के अनुसार घटना रविवार सुबह पांच बजकर 14 मिनट पर हुई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस और दमकल विभाग ने छह लोगों को रेस्क्यू किया है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *