दिल्ली (एकता): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार गुजरात में प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर में यह आयोजन होगा।

बता दें कि हीराबेन (100) का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में निधन हो गया था। गांधीनगर में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पीएम ने मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और उनकी अर्थी को कंधा दिया।
