New Year पर इंडिया गेट पर जैन समुदाय के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

admin

दिल्ली (एकता): एक तरफ लोग जहां नए साल का जश्न मनाने में व्यस्त है वहीं दूसरी ओर रविवार के पहले ही दिन दिल्ली के इंडिया गेट पर झारखंड सरकार द्वारा ‘श्री सम्मेद शिखरजी’ को पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले के विरोध में जैन समुदाय के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार गुजरात के पलिताना में उनके मंदिर में तोड़फोड़ के फैसले के खिलाफ समुदाय ने यह कदम उठाया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। कई जैन मुनियों ने झारखंड सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। श्री सम्मेद शिखरजी झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *