दिल्ली एयरपोर्ट पर 50 लाख का सोना लूटने के दोनों आरोपी हवलदार बर्खास्त

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर से 50 लाख का सोना लूटने के आरोप में दोनों आरोपी हवलदारों को बर्खास्त किया गया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार आरोपी हवलदारों के कब्जे से लूटा गया सोना बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ कई जगह की सीसीटीवी फुटेज है। जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी हवलदारों की कल यानि 2 जनवरी को टीआईपी कराई जाएगी। जिसके बाद दोनों को पुलिस रिमांड पर लाया जाएगा। इसके बाद ही लूटे गए सोने की बरामदगी की कोशिश की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *