New Year 2023 पर दिल्ली में वीकेंड का तड़का, इन जगहों पर मना सकते हैं जश्न

admin

दिल्ली (एकता): नए साल के जश्न के चलते दिल्ली आज जश्न का पूरा मौका उठाएगी। सभी को बस 31 दिसंबर की रात 12 बजने का इंतजार है। बच्चे से लेकर युवाओं और बुजुर्गों में नए साल का उत्साह देखने को मिलेगा।

राजधानी के कनॉट प्लेस, खान मार्केट, सरोजनी नगर, राजौरी गार्डन से लेकर तमाम शॉपिंग मॉल्स सहित अन्य जगहों पर भी नए साल को लेकर व्यापारियों ने विशेष तैयारियां की हैं। लोगों को जश्न मनाने के कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। यहां ग्रीन पार्क में स्थित मॉलिक्यूल एयर बार, नोएडा के डीएलएफ मॉल में 31 दिसंबर को नए साल की पार्टी का आयोजन हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार व्यापारियों की नए साल पर इस बार खूब ब्रिकी होने वाली है। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते काफी समय से लोग खुलकर मौज-मस्ती नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार लोग यह खास मौका नहीं छोड़ने वाले। नए साल पर दिल्ली के मॉल को भी सजाया गया है। शनिवार दोपहर तक ही काफी जगहों पर बुकिंग फुल हो गई है। इस बार पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *