दिल्ली में छुप कर बैठा था बिहार में जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

admin

दिल्ली (एकता): बिहार में जहरीली शराब पिलाकर कई लोगों की जान लेने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शराब कांड का यह आरोपी मास्टरमाइंड दिल्ली के द्वारका इलाके से पुलिस के हत्थे चढ़ा।

बता दें कि आरोपी की पहचान रामबाबू महतो के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि इसके खिलाफ पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। शराब कांड के बाद से वह दिल्ली में छुप कर बैठा हुआ था। शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *