नए साल पर नया तोहफा, मेट्रो के बाद अब बसों में भी लोगों को जल्द मिलेगी यह सुविधा

admin

दिल्ली (एकता): नए साल पर दिल्ली के लोगों को कई तोहफे मिल रहे हैं। मेट्रो के बाद अब बसों में भी जल्द एनसीएमसी की सुविधा मिलने वाली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह सुविधा मार्च 2023 यानि अगले 2 महीने में शुरू की जाएगी। यात्रियों को आधुनिक टिकटिंग सुविधा मुहैया कराने की कवायद में भी तेजी की जा रही है।

दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर बसों में भी लोगों को मार्च तक एनसीएमसी की सुविधा मिलेगी जिसका जनवरी में टेंडर किया जाएगा। अब यात्री डीटीसी और क्लस्टर बसों में भी कार्ड से सफर का आनंद लेंगे। बसों में एप के जरिए टिकट की सुविधा दी जाएगी। क्योंकि कई बार कैश लेनदेन या खुले पैसे न होने से लोगों को मुश्किलें होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *