शराबी पति ने पत्नी को दी रूह कंपाने वाली सजा, पहुंचा सलाखों के पीछे

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में हैवान पति द्वारा पत्नी को खौफनाक मौत देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है।

मृतका कल्पना की शादी आरोपी के साथ करीब 6 साल पहले हुई थी। दोनों खेड़ी गांव में भट्टे पर मजदूरी करते थे। आरोपी शराब पीने का आदी था। उसका हर रोज पत्नी के साथ झगड़ा होता था। एक दिन 6 अगस्त 2021 सुबह वह खाना बना रही थी। जब उसने अपने पति को शराब पीने से रोका तो गुस्साए पति ने उसका सिर पकड़कर जलते चूल्हे में डाल दिया। इससे उसका चेहरा और गर्दन बुरी तरह से झुलस गई।

महिला के परिजनों ने उसे अस्पताल में ले गए। कुछ दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर तलाश कर रही थी। उन्होंने आरोपी के लिए पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। आखिर क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *