दिल्ली पुलिस ने लुटेरों के गिरोह का किया भंडाफोड़, बेहद शातिर ढंग से देते थे वारदात को अंजाम

admin

नई दिल्ली (एकता): दिल्ली पुलिस ने लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार गिरोह के सभी सदस्य उत्तर, मध्य और उत्तर पूर्वी दिल्ली में डकैती के कई मामलों में शामिल थे। बता दें कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही बंदूक की नोक पर पैसे लूटने वाले कुख्यात गिरोह का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कमल यादव, विजय तोमर, दीन बंधु और सोमवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 113 जिंदा कारतूस, 2 देसी पिस्टल, 4 अतिरिक्त मैगजीन और 8.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *