नए साल के साथ दिल्ली में शीतलहर ढाएगी सितम, 5 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में नए साल के साथ एक बार फिर सर्दी का सिमम सताने वाला है। लोग फिर घरों में दुबकने वाले हैं। हालांकि शुक्रवार को दिन में खिली धूप से तो लोगों को राहत मिली लेकिन अब फिर शीतलहर का दौर जारी हो गया है। 5 जनवरी तक राजधानी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी में कल अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होनी शुरू हुई। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *