दिल्ली (एकता): दिल्ली के संगम विहार इलाके में उस समय अफरा-तफरी मची जब एक मकान में आग ने भीषण रूप धारण किया। बता दें कि मकान की ग्राउंड फ्लोर पर आग की ऐसी लपटें उठी जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना के समय मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर एक ही परिवार के करीब 14 लोग फंस गए। किसी तरह लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। पुलिस के जवानों ने आग फैलती देख 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि करीब 100 गज के मकान में बेकरी, परचून और ब्यूटी पार्लर की शॉप थी। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर एक स्टोर रूम भी था जो इस भीषण आग की चपेट में आने से सब जलकर राख हो गया। जिससे बिल्डिंग में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। तीनों भाईयों के परिवार ने मदद के लिए गुहार लगाई।