दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 30 दिसंबर को देहांत होने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि राजनीतिक नेताओं सहित बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट कर उनकी मां को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर जहां हजारों लोग दुख जता रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड कंगना रनौत, हेमा मालिनी सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट पर शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया
President of India, Draupadi Murmu express condolences on the demise of Heeraben Modi, mother of Prime Minister Narendra Modi. #DraupadiMurmu #HeerabenModi #NarendraModi pic.twitter.com/SoCnbMgqD3
— Jan Ki Baat (@jankibaat1) December 30, 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जताया दुख।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2022
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 30, 2022
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कही यह बात
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूज्य माताजी हीराबेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। हीरा बा जी ने अत्यंत कठिन और संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए जो संस्कार अपने परिवार को दिये उसीसे नरेंद्र भाई जैसा नेतृत्व देश को मिला है।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 30, 2022
कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सुबह-सुबह पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी दुख व्यक्त किया
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी! आपकी माताश्री #हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी।आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग ज़ाहिर है।उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर माँ का आशिर्वाद आपके ऊपर है।मेरी माँ का भी!🙏🕉 pic.twitter.com/L9uPvMWjM2
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 30, 2022
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने दुख जताते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट कर जताया दुख
आदरणीय मोदी जी, माँ कहीं जाती नहीं है बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके। माता जी सदैव आपके साथ थी और आपके साथ रहेंगी। @narendramodi
ओम् शांति 🙏 https://t.co/zw3p6bxSs4
— sonu sood (@SonuSood) December 30, 2022
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी पीएम मोदी की माता जी हीराबेन के दुनिया को अलविदा कहने पर शोक व्यक्त किया।
आदरणीय @narendramodi जी,माँ का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं🙏 ओम शांति https://t.co/Vsf2KIi8Us
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 30, 2022
हेमा मालिनी ने ट्वीट कर जताया दुख
The year end has seen a sad loss- Modi ji’s beloved and much respected mother, Heeraben ji has passed away. The nation joins her son in mourning this exemplary mother who set an example of spartan living though she had a famous son🙏@narendramodi @PMOIndia @BJP4India @
— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 30, 2022
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोकाकुल हो ट्वीट किया।
माँ को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं. भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे @narendramodi जी. ॐ शांति 🙏
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 30, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया दुख
Deeply saddened to hear about the demise of Smt. Heeraben Modi.
My heartfelt condolences to Sri @narendramodi ji on the loss of his beloved mother. Our thoughts and prayers are with the entire family in this hour of grief.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 30, 2022
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 30, 2022
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर दुख जताया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
— Mayawati (@Mayawati) December 30, 2022