PM की मां का निधन, मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, अमित शाह समेत कई नेताओं ने जताया दुुख

admin

दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार सुबह निधन होने पूरा देश शोक में डूब हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हीराबेन की बुधवार को सेहत खराब हो गई थी जिसके चलते उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि हीराबेन की उम्र 100 साल थी। जब वह बीमार थी तो पीएम मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। पीएम की मां को बीजेपी के तमाम नेताओं के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई पार्टी के नेताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

शुक्रवार को मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *